ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एफआईएच हॉकी प्रो लीग : ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच स्थगित हुए मैच जून में खेले जाएंगे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

पर्थ,11 मई। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैच जो पहले  कोरोनावायरस संकट के कारण स्थगित कर दिए गए थे, अब पर्थ में 26 और 27 जून को खेले जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अनुसार, यह पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच संगरोध-मुक्त यात्रा की अनुमति देने के कारण संभव हुआ है।
एफआईएच ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, " अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच), हॉकी ऑस्ट्रेलिया और हॉकी न्यूजीलैंड को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैच, जो कि वर्तमान वैश्विक कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिये गए थे, अब पर्थ में 26 और 27 जून को खेले जाएंगे।"
ग्रेट ब्रिटेन और भारत के बीच एफआईएच हॉकी प्रो लीग मैच पिछले महीने चल रहे कोरोनावायरस संकट के कारण स्थगित कर दिए गए थे और हॉकी के शासी निकाय ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड खेलों के लिए तारीख खोजने की कोशिश जारी है।
इसके अलावा, स्पेन और जर्मनी के खिलाफ भारत के आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैच जो क्रमशः 15, 16, 22 और 23 मई को खेले जाने वाले थे, पिछले सप्ताह कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिये गये थे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.