ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

हमारे गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की : रिषभ पंत

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

मुंबई,11 अप्रैल । दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ 7 विकेट से मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा कि मध्य ओवरों में उनके गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। 

 
मैच के बाद पंत ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने मध्य ओवरों में बढ़िया गेंदबाजी की, खासकर आवेश ने। मेरे लिए पहले मैच में कप्तानी करने का अनुभव काफी अच्छा था। मैनें धोनी से काफी सीखा है। हम रन रेट के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे क्योंकि आईपीएल का पहला मैच था। शिखर और पृथ्वी ने काफी बढ़िया बल्लेबाजी की।"
 
 इस मैच में दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने सुरेश रैना और आखिरी ओवरों में सैम करन की आकर्षक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। रैना ने 54 और करन ने 15 गेंदों पर आतिशी 34 रन बनाए। 
 
जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) और पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 15 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगा। 
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.