ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप 2021 में हिस्सा लेगा भारतीय क्लब

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

नई दिल्ली, 04 मई । भारतीय महिला फुटबॉल के लिए 2022 एक ऐतिहासिक वर्ष होगा। भारत वर्ष 2022 में दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों एएफसी महिला एशियन कप और फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। इन दो टूर्नामेंटों से पहले भारतीय महिला फुटबॉल के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है, एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) द्वारा आयोजित एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप 2021 में एक भारतीय क्लब को भी प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप में आठ अलग-अलग देशों की आठ टीमें होंगी और यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। ग्रुप ए (पूर्व) में चीनी ताइपे, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधित्व वाले क्लब शामिल होंगे, जबकि ग्रुप बी (वेस्ट) में भारत, आईआर ईरान, जॉर्डन और उजबेकिस्तान के एक-एक क्लब शामिल होंगे। प्रतियोगिता में हीरो इंडियंस महिला फुटबॉल लीग के चैंपियन क्लब को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारत में महिला फुटबॉल को बहुत बड़ा बढ़ावा देगी।
उन्होंने कहा, “एएफसी महिला क्लब चैम्पियनशिप भारत में महिलाओं के फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने का एक शानदार अवसर है। हमारे पास पहले से ही दो अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम एएफसी महिला एशियाई कप और फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2022 हैं। एएफसी महिला क्लब चैम्पियनशिप में भारतीय क्लब के हिस्सा लेने से महिला फुटबॉलरों के आत्मविश्वास को बल मिलेगा।"
2023 में होने वाले एएफसी महिला चैंपियंस लीग से पहले क्लब और सदस्य संघों को तैयार करने के लिए एएफसी महिला क्लब लाइसेंसिंग प्रणाली का एक कार्यान्वयन भी होगा। एआईएफएफ जल्द ही देश भर के क्लबों के बारे में समान कार्यशालाओं का आयोजन शुरू करेगा। ।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.