ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

लखनऊ में कल से हुनर हाट

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 11, 2021

लखनऊ का 32वां हुनर हाट 12 से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। इस बार हुनर हाट की थीम आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल की पर है। अवध शिल्पग्राम में लगने वाला हुनर हाट में आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

नकवी ने बताया कि हुनर हाट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल सहित 30 से ज़्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 600 शिल्पकार कारीगर व दस्तकार अपने उत्पादों को लेकर आए हैं। पिछले छह वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से छह लाख से ज़्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों व उनसे जुड़े लोगों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।

मंत्री ने बताया कि हुनर हाट में सर्कस भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्कस आज विलुप्त होता जा रहा है। इनके कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए सर्कस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यहां सजाई जा रही विश्वकर्मा वाटिका भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.