ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

लखनऊ में आंशिक कोहरे के साथ कई जगह हुई बूंदाबादी

Photo Source :

Posted On:Friday, November 19, 2021

मौसम बदलने के साथ ही साथ लखनऊ में वायु गुणवत्ता का भी बुरा हाल चल रहा है। शुक्रवार सुबह लखनऊ के कई क्षेत्रों में बूंदाबादी हुई, ज‍िससे ठंड में थोड़ा इज़ाफा हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार गुरुवार की सुबह लखनऊ के आसपास इलाकों में हुई बूंदाबांदी ने सिहरन बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह 9:45 तक लखनऊ का एंबिएंट वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 244 रहा। गुरुवार देर शाम तक भी एक्यूआइ 241 रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआइ का यह स्तर 'खराब' की श्रेणी में है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह हरदोई, लखनऊ, कानपुर एयरफोर्स के साथ पश्चिमी यूपी में झांसी, उरई और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इसके साथ ही आसार हैं कि दिन में तापमान गिरेगा और बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा दक्षिणी हिस्से में झांसी, महोबा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश से सटे जिलों में आंशिक बारिश की संभावना है। तापमान की बात की जाए तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.0 वहीं अधिकतम तापमान 25.5 रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री तक रहा।।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.