ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आम के पेड़ से लटकता मिला बुज़ुर्ग का शव

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 21, 2021

लखनऊ : सरोजनीनगर में आम के बाग में बुधवार सुबह बुज़ुर्ग खेमई (60) का शव लटका मिला। मृतक की बेटी ने गांव के चार लोगों पर 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, मृतक खेमई की बेटी ने गांव के वीरपाल, सौरभ, गंगाराम, संतराम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने पिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। खेमई की बेटी ने आरोप लगाया कि गांव के वीरपाल, संतराम सहित अन्य आरोपी गत 25 अगस्त को घर पहुंचे थे। वहाँ महिलाओं के साथ बदसुलूकी की। विरोध करने पर पीटा था। वहीं मंगलवार रात को वीरपाल व उसके साथी दोबारा घर पहुंचे।

आरोप है कि भाई दीपक के खिलाफ दर्ज मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। साथ ही समझौते के लिए 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद पिता को साथ लेकर चले गए। आरोप लगाया कि वीरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता खेमई की हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.