ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

यूपी : 15 अगस्त के बाद शुरू होगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, मेले में मरीजों की जांच होगी, दी जाएंगी दवाएं

Photo Source :

Posted On:Monday, August 2, 2021

यूपी, 02 Aug 2021, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। फिर भी हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेला फिर से शुरू किया जाए। वह टीम 9 की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का प्रसार हुआ है। इसे हर सप्ताह आयोजित कर मरीजों की जांच, दवाएं आदि उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान गंभीर बीमारी की चपेट में आने वाले मरीजों को उच्च चिकित्सालय में रेफर किया जाए। इससे बीमारी बढ़ने से पहले बीमारी को नियंत्रित किया जा सकेगा।
 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेले में गोल्डन कार्ड भी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति अपनाने से कोविड नियंत्रित हुआ है। इसलिए इस नीति का निरंतर पालन किया जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाए। राज्य में सर्वाकि टीकाकरण किया गया है, लेकिन वैक्सीन की उलब्धता के लिए भारत सरकार से समन्वय बनाए रखा जाए।
 
डीएम सुनिश्चित करें एंबुलेंस सुविधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि सभी जरूरतमंद मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्धता कराई जाए। इसमें लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।इस बात का ध्यान रखें कि एंबुलेंस के चक्कर में  किसी भी दशा में मरीज अथवा उनके परिजन का उत्पीड़न न होने पाए। किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था पर नजर रखें। किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.