ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

16 महीने बाद सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी

Photo Source :

Posted On:Monday, July 12, 2021

लखनऊ, 12 जुलाई 2021
 कोरोना वायरस महामारी के कारण जनता से दूर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार शुरू कर दिया है. करीब 16 महीने के बाद सीएम आवास पर शुरू हुए जनता दरबार में कुछ लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.
 
सीएम योगी ने सुनी सबकी फरियादियों की समस्याएं आज सुबह नौ बजे से सीएम योगी ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं. सीएम योगी ने अपनी समस्या लेकर आए लोगों की परेशानी को गंभीरता से सुना. फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए. 
 
सीएम बनने के बाद से ही  करते रहे हैं जनता दर्शन गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम योगी अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर जनता दर्शन का आयोजन कर रहे हैं. वे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान भी कराते हैं.
 
कोरोना के चलते जनता दर्शन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था. इस दौरान जनता की शिकायतों-समस्याओं का निस्तारण आनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था. लेकिन अब प्रदेश में कोरोना के केस कम हो गए हैं, ऐसे में सीएम ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है.


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.