ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सेक्स रैकेट का खुलासा : आलमबाग पुलिस ने किया 7 युवतियों समेत दो एजेंटों को गिरफ्तार-

Photo Source :

Posted On:Friday, October 1, 2021

लखनऊ : आलमबाग इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसीपी आलमबाग विक्रम सिंह के साथ पुलिस टीम ने मधुबन नगर स्थित एक घर में छापा मारा। जहां एक महिला सेक्स रैकेट चला रही। पुलिस टीम ने मौके से उस महिला समेत सात युवतियों को गिरफ्तार किया। वहीं प्रयागराज निवासी एजेंट हर्षित पांडेय और उन्नाव निवासी मुकेश पाल को गिरफ्तार किया गया। रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

हर दूसरे महीने बदला करती थी ठिकाना-

पुलिस पूछताछ में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला ने बताया कि पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की निगाह इन पर न पड़े इसके चलते हर दूसरे महीने ठिकाना बदल लेती थीं। ग्राहक लाने का काम एजेंट करते थे। जो ग्राहक एक बार आता था वह फोन नंबर से संपर्क में रहता था और उसे ठिकाना बदलने का संदेश भेज दिया जाता था ताकि काम पर कोई फर्क न पड़े।

आसपास के जिलों की हैं लड़कियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई अधिकतर लड़कियां शहर में काम की तलाश में आई थीं। यह लड़कियां अपने शौक पूरे करने और शादी के लिए पैसा जुटाने के लिए किसी भी कीमत को चुकाने को तैयार थीं। जिसका फायदा उठाकर सेक्स रैकेट संचालिका ने इन्हें टेलीकॉलर की नौकरी की जगह कॉल गर्ल की नौकरी शुरू करा दी। यह लड़कियां उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, बहराइच आदि जिलों की हैं।


गैैंगरेप की घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस

आलमबाग में युवती से गैैंग रेप की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हुई। स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार एरिया में सेक्स रैकेट की शिकायत पुलिस से की थी। बीज़ी रेलवे कॉलोनी के साथ-साथ मधुबन नगर व आस-पास के कई इलाकों में रैकेट संचालित किया जा रहा था। गैैंगरेप की घटना में फरार रैकेट चलाने वाली महिला को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसके अलावा इंदिरा नगर, चिनहट समेत कई इलाकों में स्थानीय लोगों ने सेक्स रैकेट की शिकायत पुलिस से की है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.