ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सिर कूंचकर किसान की हत्या

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 9, 2021

बंथरा के गड़रियनखेड़ा गांव में किसान जगजीवन रावत की रविवार रात घर के बरामदे में सोते वक्त सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मगर पास के कमरे में सो रहे उनके बेटे को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह बेटे ने चारपाई के नीचे खून फैला देख पिता के ऊपर से कंबल हटाया तो खून से लथपथ लाश देख पुलिस को सूचना दी। वारदात की वजह पता नहीं चल सकी मगर संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 

बंथरा के लोनहा गांव निवासी जगजीवन रावत (45) करीब दस वर्ष से गांव से कुछ दूर गड़रियनखेड़ा गांव के पास अपने खेत में मकान बनाकर रहते थे। वर्ष 2015 में उनकी पत्नी वीरमती की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। जगजीवन के दो बेटे शिवा उर्फ गोलू (18) और रीतेश (15) हैं। रीतेश काफी समय से राजाजीपुरम की एक दुकान पर नौकरी करने के साथ ही वहीं रहता है। जबकि शिवा गड़रियनखेड़ा स्थित घर में जगजीवन के साथ रहता है। 

शिवा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को दिन में गांव के दो लोग घर आए थे और दोनों ने उसके पिता के साथ शराब पीने के साथ ही मीट पकाकर खाया था। शाम करीब पांच बजे दोनों व्यक्ति चले गए थे। शिवा ने बताया कि उसके पिता अपने हिस्से की काफी ज़मीन कई लोगों को बेच चुके थे। सोमवार को भी उन्हें अपनी कुछ ज़मीन की रजिस्ट्री करने जाना था। मगर इससे पहले ही उनकी हत्या हो गई। ऐसे में संपत्ति विवाद में जगजीवन की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिवा ने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही है मगर घर में हत्या हो गई और उसे भनक तक नहीं लगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.