ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पति ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहनकर की पत्नी की हत्या

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 31, 2021

काकोरी के मलहा गांव में गुरुवार रात हुई प्रिया की हत्या के मामले में उसके हत्यारोपित पति अनिल द्विवेदी ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। वहीं, प्रिया की बहन कोमल की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनिल को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक अनिल रात में स्कूटी से मलहा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था। यहां अनिल ने दरवाज़े पर दस्तक दी। पत्नी प्रिया ने जैसे ही दरवाज़ा खोला अनिल ने बांके से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचीं सास अनुसुइया ने जब अनिल को रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उन पर भी प्रहार कर दिया।

हमले में घायल सास का शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और भाग रहे आरोपित को दबोच कर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। वहीं, हमले में प्रिया की मौत हो गई थी, जबकि सास अनुसुइया गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उधर, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रिया का शव गांव ले जाया गया। इंस्पेक्टर काकोरी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिल मूल रूप से हरदोई के कशरोल का रहने वाला है। आरोपित ससुराल की संपत्ति में हिस्सा चाहता था, जिसका ससुराल वाले विरोध करते थे। आरोपित शराब का लती था और ससुराल वालों से रुपये भी मांगता था। इतना ही नहीं वह करवाचौथ पर भी ससुराल पहुंचा था और अपने बच्चों को लेकर चला गया था।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.