ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दो हिस्सों में मिला शव पुलिस बोली खुदकुशी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 15, 2021

 
बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज ही बता दिया था कि युवक ने की आत्महत्या ,परिवारजनों ने जताई हत्या की आशंका
गोसाईगंज सोमना पुर गांव से 1 सप्ताह पहले लापता युवक प्रमोद का शव मंगलवार को गांव के पास जंगल में दो हिस्सों में पड़ा मिला। उसका धड़ पेड़ के नीचे पड़ा था। जिसके ठीक ऊपर गमछा पेंट से बंधा मिला। वही सिर्फ कुछ दूरी पर पड़ा था। ग्रामीण युवक की हत्या की बात कह रहे हैं लेकिन बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए पुलिस इसे आत्महत्या बताती रही। पुलिस का तर्क है कि शव कई दिन तक पेड़ से लटका रहा। सड़ जाने और भारी होने के कारण वह गिर गया और गर्दन धड़ से अलग हो गई। सोमनाथ पुर गांव निवासी बृजेश का भाई प्रमोद 1 सप्ताह से लापता था उसकी तलाश परिवार दिन काफी दिनों से कर रहे थे। मंगलवार को सतीश नाम का व्यक्ति गांव के पास जंगल की तरफ टहलने गया था। उसे दुर्गंध आई तो अंदर जाकर देखा है जहां प्रमोद का शव दो हिस्सों में पड़ा था। उसने तुरंत प्रधान पति परिवार जनों व पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई बृजेश ने बताया कि उसके पिता कि 2 साल पहले ही मौत हो चुकी है। बताया कि प्रमोद पहले भी कई बार लापता हो जाता था फिर आ जाता था। इसी कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। बृजेश ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। उसने पुलिस से जांच की मांग की है। प्रमोद के परिवारजनों ने बताया कि वह नशे का भी आदी था। आशंका जाहिर की गई कि किसी ने आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका कर पहले प्रमोद की हत्या की और फिर गर्दन काट दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस इसे आत्महत्या का रूप देने में जुटी रही।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.