ताजा खबर
Cool And Bawaal Working On Namacool With Hina Khan Says Sakshi Mhadolkar   ||    दीपशिखा देशमुख ने युवा महिलाओं से मतदान करने का आग्रह किया: उनके विकास का एक सक्षक्त सन्देश   ||    क्रैश होने के बाद नहीं मिल रहा ईरानी प्रेसिडेंट का हेलीकाॅप्टर, तलाश में जुटी 40 टीमें   ||    फिलीपींस की मेयर पर लगा चीन की जासूस होने का आरोप, कुंडली निकालने में जुटी जांच एजेंसियां   ||    Iran President Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में इब्राहिम रईसी की मौत होने की आशंका   ||    हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे   ||    क्या ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मोसाद का हाथ?   ||    पर्सनल लोन होने के बाद भी और पैसा चाहिए? बैलेंस ट्रांसफर करेगा मदद, जानें- क्या हैं इसके फायदे और नु...   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के रेट   ||    नहीं बिकेगा हल्दीराम ब्रांड! प्रमोटर्स बोले- ऑफर से खुश नहीं हैं हम   ||   

पसीने के बदबू से किस तरीके से निजात पाएं ; जानिए इसके घरेलू उपाय

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, १८ सितम्बर, २०२१    

इंसान को किसी भी मौसम में  पसीना आना बहुत आम सी बात है लेकिन समस्या तब गंभीर हो जाती है जब पसीने के साथ बदबू आने लगे जाये। ऐसा होने पर आपके आसपास कोई बैठना नहीं चाहता और अगर कोई बैठ भी जाता है। ऐसे में शर्मिंदगी वाजिब है। अंडरआर्म्स की बदबू को हटाने के लिए आप नहा भी लेते हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ ही देर बाद दोबारा से वो ही हाल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां आप जान सकते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है और इससे कैसे निजात पाया जा सकता है।  

पसीने से क्यों आती है बदबू - 

पसीने की बदबू पूरी तरह से हमारी हाइजीन हैबिट्स और खानपान पर निर्भर है। जब शरीर में पानी से ज्यादा कैफीन का इंटेक हो जाता है और आप रेग्‍युलर नहीं नहाते हैं तो ऐसी आदतें पसीने में बदबू की वजह बन जाती है।  स्किन एक्सपर्ट्स  के अनुसार पसीना एक नॉर्मल प्रक्रिया है जो वर्कआउट, स्ट्रेस या गर्मी की वजह से शरीर से बाहर आता है लेकिन जब स्किन पर इसके साथ बैक्‍टेरिया घुल जाते हैं तब ये बदबूदार हो जाते है। बता दें कि स्किन पर मौजूद डेड स्किन बैक्टीरिया पनपते की जगह होती हैं जिन्हें अगर रोजाना साफ नहीं किया गया तो इनमें से बदबू आने लगती है। 

पसीने से छुटकारा पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें - 

- हेल्‍दी और बैलेंस्‍ड डायट को अपनी दिनचर्या में शामिल करे I 

-  एंटीफंगल पाउडर का दिन में प्रयोग करें।  

-  भोजन में लहसुन और प्‍याज से कुछ दिनों के लिए दूरी बनाए।  

-   कॉटन कपड़े पहनें। 

- दिन में दो बार नहाए।  

- कैफीन की जगह ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें।  

- दिनभर में दो से तीन लीटर पानी पिएं।  

घरेलू उपाय जिन्हें अपनाकर आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं - 

१. बेकिंग सोडा - एक चम्‍मच बेकिंग सोडा को नींबू के रस में अच्छी तरह मिलाएं और इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगाकर रखें।  इसके बाद अच्‍छी तरह से नहां लें। पसीने की बदबू से राहत मिलेगी। 

२. एप्पल साइडर विनेगर - एप्पल साइडर विनेगर को अगर नारियल तेल के साथ मिलाकर प्रभावित एरिया में लगाया जाए तो इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया खत्‍म होंगे और बदबू  खत्म हो जाएगी।

३.  नींबू - पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग भी किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू को आधा काट कर 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें और धो लें। आप दिन भर बदबू से दूर रहेंगे। 

४. एलोवेरा - थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और रात के समय अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं. इसे रातभर रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें. बदबू से राहत मिलेगी। 

५.  फिटकरी - नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.