ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ 59 विधानसभा सीटों पर मतदान, जानें कौन से ज़िलों पर है सबकी नज़र।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 23, 2022

लखनऊ, 23 फ़रवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चौथा पड़ाव आज सुबह से शुरू हो गया है। इस चौथे चरण के विधानसभा चुनाव में आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ और विवादित लखीमपुर खीरी समेत उत्तर प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। 

यह 59 सीटें राज्य के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों में फैली हुई हैं।
2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिलीं थी। भाजपा ने इन 59 सीटों में से 51 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि 4 समाजवादी पार्टी, 2 कांग्रेस को और 2 मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के सहयोगी अपना दल को एक सीट मिली थी। आज बुधवार को चौथे चरण के मतदान में सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली की पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
 
साथ ही भाजपा के लिए विवादित बताए जाने वाले लखीमपुर खीरी में चुनाव को राज्य के गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। क्यूँकि उनके बेटे आशीष मिश्रा अक्टूबर में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान चार किसानों की मौत के मामले में हत्या के आरोपी हैं। बता दें केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों से नाखुश किसानों को आशीष मिश्रा की एसयूवी कार द्वारा चार किसानों को कुचल दिए जाने के बाद से उनके पिता पर आरोपों की बौछार हुई है। हाल ही में ज़मानत पर बाहर आए मंत्री के बेटे की ज़मानत के ख़िलाफ़ किसानों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

वहीं लखीमपुर की सभी 8 सीटें अभी बीजेपी के पास हैं। लखीमपुर सिटी सीट पर बीजेपी और एसपी दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 2017 के चुनावों में सीट जीतने वाले भाजपा के योगेश वर्मा का मुकाबला फिर से समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा मधुर से होगा। वहीं कांग्रेस ने रविशंकर त्रिवेदी को मैदान में उतारा है।

दूसरी ओर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। उत्सुकता से देखी जाने वाली प्रतियोगिताओं में सरोजिनी नगर शामिल है जहां प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह, आईआईएम के पूर्व प्रोफेसर और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ सीधी लड़ाई में हैं। साथ ही लखनऊ छावनी में राज्य के कानून मंत्री बृजेश पाठक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और दो बार के पार्षद सुरेंद्र सिंह गांधी से भिड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग भदौरिया के खिलाफ लखनऊ पूर्व से राज्य मंत्री आशुतोष टंडन मैदान में हैं।

कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली सदर जो की कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की संसदीय सीट का हिस्सा है वहाँ से कांग्रेस पार्टी की मौजूदा विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल हो गईं और उनका सामना कांग्रेस के मनीष चौहान से हो रहा है। अदिति सिंह पांच बार के विधायक दिवंगत अखिलेश सिंह की बेटी हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने आरपी यादव को मैदान में उतारा है।

इस बार के चुनावों में महिला मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए, राज्य पुलिस ने 137 गुलाबी बूथ बनाए हैं, जो महिला अधिकारियों द्वारा संचालित हैं। लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने घोषणा की है कि वह उन छात्रों को 10 अंक देगा जिनके माता-पिता मतदान करेंगे।

यूपी चुनाव के सात चरणों के बाकी बचे तीन चरणों के लिए 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.