ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मुख्यमंत्री निवास का नाम बदल कर यह रखा गया, जानिए क्या रखा नया नाम

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 12, 2022

मुंबई, 12 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में कई अलग अलग जगहों के नाम बदल रहे है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का नाम भी बदल कर संत कबीर कुटीर रखा गया है। इसका ऐलान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय संत कबीर दास जयंती समारोह में किया। वहीं इसके साथ प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय का नाम भी जल्द ही संत कबीर दास के नाम से रखा जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संत करीब दास के नाम से भवन निर्माण के लिए 51 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजनीति हो या जीवन सभी में संत कबीर की वाणी अपना योगदान रखती है। लोगों को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। सरकार हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। खासकर पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है।

वहीं, रोहतक के सांसद बिना न्यौता के समारोह में पहुंचे। वह स्टेज पर लगी कुर्सियों पर नाम न लिखे होने से स्टेज छोड़कर मीडिया कर्मियों के बीच बैठे। हालांकि सांसद ने सरकार से कोई नाराजगी न होने की बात कही है। कहा कि उनका परिवार संतों का सम्मान करता आया है। वहीं राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा जनहितैषी कानून लागू करवाने को मजबूत होगी। रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में संत कबीर दास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल सहित अन्य नेता भी पहुंचे।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.