ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सिक्किमः 6 मई से 16 मई तक आंशिक तालाबंदी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 4, 2021

गंगटोक, 04 मई । सिक्किम सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर सोमवार देर रात नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिक्किम में पिछले 10 दिनों में कोविड-19 के परीक्षण सकारात्मकता दर 20 प्रतिशत से अधिक हैं। इसलिए, केंद्र सरकार के सुझाव के मुताबिक राज्य सरकार ने लोगों और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने परीक्षण सकारात्मकता दर 10 प्रतिशत से अधिक होने पर संक्रमण रोकने के लिए गहन उपाय अपनाने को कहा है।
 
राज्य सरकार द्वारा लागू नये दिशा-निर्देश 6 मई से 16 मई तक लागू रहेंगे। राज्य सरकार ने लोगों और अनावश्यक वाहनों के अंतर-राज्य और अंतर-जिला आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, इस अवधि के दौरान सुरक्षाकर्मियों, आपातकालीन सेवाओं, वाणिज्यिक माल वाहनों, निर्माण सामग्री को अंतर-राज्य और अंतर-जिला में आवाजाही की अनुमति दी गई है।
 
इसी तरह 6 मई से राज्य में शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। राज्य के सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पहले 7 मई तक बंद थे, जिसे अब 16 मई तक बढ़ा दिया गया है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। शनिवार और रविवार को पहले की तरह बंद रखा जाएगा। बंद के दौरान दवा, किराना, सब्जी, दूध, मांस-मछली की दुकानों को छूट दी गई है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.