ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||   

मुलायम सिंह यादव 24 घंटे से CCU में एडमिट, उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री बघेल पहुंचे मेदांता

Photo Source :

Posted On:Monday, October 3, 2022

मुंबई, 03 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। UP के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर बनी हुई है। सोमवार दोपहर को मेदांता अस्पताल ने पहला हेल्थ बुलेटिन जारी किया। इसमें सिर्फ इतना बताया गया है कि वह सीसीयू यानी क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट हैं। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही है। उनकी बीमारी, ब्लड प्रेशर या ऑक्सीजन लेवल से जुड़ी हुई कोई जानकारी नहीं दी गई है। मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता आए कार्यकर्ताओं से धर्मेंद्र यादव मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, दुआओं की जरूरत है। बीती शाम को मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सीसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव के अलावा परिवार के सभी लोग मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत की। सोमवार को शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंचे। 

तो वही केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भी मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अखिलेश से उनकी सेहत की जानकारी ली। बघेल ने कहा कि नेता जी की तबीयत के बारे में जैसे ही पता चला मैं तुरन्त आगरा से मेदांता आया हूं। ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" मुलायम की तबीयत बिगड़ने के बाद आगरा, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ समेत अलग-अलग शहरों में हवन-पूजन चल रहा है। सपा कार्यकर्ता अपने नेता के लिए महा मृत्युंजय जाप भी करवा रहे है। मंदिरों में होने वाले इन अनुष्ठान के फोटो और वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट किए जा रहे हैं। मुलायम की सेहत के लिए दुआएं मांगी जा रही हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.