ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

असम के दीमा हसाओ में उग्रवादियों ने गोलीबारी से 7 ट्रकों में आग लगाई, 5 की झुलस कर मौत 1 घायल।

Photo Source :

Posted On:Friday, August 27, 2021

गुवाहाटी, 27 अगस्त (न्यूज़ हेल्पलाइन)

गुवाहाटी से करीब 200 किलोमीटर दूर असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार रात दीमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (डीएनएलए) के संदिग्ध उग्रवादियों ने सात ट्रकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उनमें आग लगा दी, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सूत्रों के अनुसार, सीमेंट और कोयले के लिए कच्चे माल से लदा ट्रक उमरंगसु से लंका की ओर जा रहा था तभी वे रेंजरबील में लगभग 8.30 बजे अचानक उग्रवादियों के हमले की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार उग्रवादियों ने ट्रकों में आग लगाने से पहले स्वचालित हथियारों से गोलियां चलाईं।

स्थानीय लोगों से मिलीं जानकारी से पता चला कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने ट्रकों को रोका और उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमें इस हमले के पीछे उग्रवादी संगठन डीएनएलए की भूमिका होने का संदेह है।

इससे पहले मई में कार्बी आंगलोंग जिले के धनसिरी इलाके में एक मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह डीएनएलए उग्रवादियों को मार गिराया था।

बता दें, 2019 में गठित डीएनएलए दीमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों के साथ-साथ पड़ोसी नागालैंड के कुछ हिस्सों में सक्रिय माना जाता है यह एक सशस्त्र आंदोलन के माध्यम से दिमासा समुदाय के लिए एक स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहा है।

मिलीं जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से पांच शव बरामद किए है जिसके साथ गोला बारूद भी बरामद किए हैं जो स्वचालित राइफलों के इस्तेमाल की ओर इशारा करते हैं।

घटना के बाद प्रशासन पर दबाव है बताया जा रहा है की असम पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने उग्रवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है।

असम के तीन पहाड़ी जिलों में से एक दीमा हसाओ में 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1 लाख 42 हज़ार 413 की सामुदायिक आबादी के साथ दीमा हसाओ में राज्य की एक स्वदेशी जनजाति दिमास की बड़ी तादाद है। 

यह ज़िला कभी उग्रवाद का केंद्र रहा है जहां पिछले कुछ वर्षों से शांति का माहौल था लेकिन इस घटनाक्रम के बाद से लोगों में भय का माहौल है और प्रशासन की भी नींद उड़ गई है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.