ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

अग्निवीर योजना के तहत नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं हुईं शामिल, 25 साल में आत्मनिर्भर हो जाएगी नौसेना

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 3, 2022

मुंबई, 03 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना दिवस से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमने नौसेना में पहली बार महिलाओं को शामिल किया है। अग्निवीर योजना के तहत 341 महिलाओं की नौसेना में भर्ती हुई है। अगले साल से नौसेना में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। अब तक नौसेना में कुल 3 हजार अग्निवीरों को शामिल किया गया है। इस तरह अग्निवीरों का पहला बैच तैयार हो गया है। नौसेना चीफ ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह 2047 तक 'आत्मनिर्भर' हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बीते एक साल में भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव के चलते समुद्री सुरक्षा की अहमियत पर काफी महत्वपूर्ण हो गई है। 

उन्होंने बताया कि चीन पर नजर रखने के लिए भारत अमेरिका से प्रिडेटर ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रहा है। 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च कर भारत 30 MQ-9B प्रिडेटर ड्रोन खरीदेगा। बता दें कि इन्ही ड्रोन के जरिए हेलफायर मिसाइल को लॉन्च किया गया था। वहीं, अलकायदा के आतंकी अल-जवाहिरी को भी इसी ड्रोन के जरिए मारा गया था। उन्होंने बताया कि अब नौसेना की सभी ब्रांच सभी के लिए खुली रहेंगी। इसके अलावा हम 2023 में सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, न कि केवल 7-8 शाखाओं में, जो आज तक सीमित हैं।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.