ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर और उत्तराखंड के जोशीमठ आया भूकंप

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 11, 2021

नई दिल्ली, 11 सितंबर (न्यूज हेल्पलाइन)    विगत कुछ महीनों से देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में भूकंप आने से जमीन कई बार हिल चुकी है। प्रकृति के द्वारा किये जा रहे इस घटनाक्रमों में आज यह घटना देश के पूर्वी हिससें में स्थित केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर के पास घटित हुई। इससे पहले आज तड़के उत्तराखंड के जोशीमठ में भी भूकंप रिकार्ड किया गया था। 

एकाएक आए इस भूकंप से डिगलीपुर में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अभी तक इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, मगर डिगलीपुर के कुछ घरों को मामूली नुकसान की खबर जरूर है।

भूकंप की घटनाओं पर नजर रखने वाली संस्था नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के डिगलीपुर क्षेत्र से 137 किलोमीटर दूर यह भूकंप आया है। रेक्टर स्केल  पर भूकंप का परिमाप  से 4.5 मैग्नीट्यूड रिकार्ड किया गया। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने आगे बताया कि भारतीय समयानुसार भूकंप आज शनिवार 11 सितंबर की सुबह 8 बजकर 50 मिनट और 20 सेकेंड पर आया। मैप पर भूकंप का केंद्र 14.50 अक्षांश और 92.97 लंबाई पर है। इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। 

बता दें कि आज सुबह 5 बजकर 58 मिनट और 31 सेकेंड पर उत्तराखंड के जोशीमठ से 31 किलोमीटर दूर 4.6 मैग्नीट्यूड का एक भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र अक्षांश पर 30.43 और लंबाई में 79.26 पर रिकार्ड किया गया। इस भूकंप से भी किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.