ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

नहीं चलेगा बीजेपी का काला जादू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा निशाना बोले, 5 साल चलेगी माविआ सरकार

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 31, 2022

न्यूज हेल्पलाइन 31 मार्च मुंबई,      भाजपा ने महाराष्ट्र की सत्ता पर दोबारा आसीन होने के लिए सुबह-सुबह कोशिश की थी लेकिन इसमें मात खाने के बाद अब वह लगातार महाविकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ साजिश कर रही है। भाजपा राज्य की सत्ता से बेदखल होने के दर्द से पीड़ित है और इसलिए अब महाविकास आघाड़ी सरकार पर कड़ी नजर रखे हुए है लेकिन भाजपा का यह काला जादू नहीं चलेगा और माविआ  सरकार पूरे 5 साल के कार्यकाल को पूरा करेगी। भाजपा पर यह निशाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है।

भंडारा में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना ने महाविकास आघाड़ी सरकार का गठन उस न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत किया है, जैसा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने निर्देशित किया था। उन्होंने कहा पिछले दो साल में कोरोना ने राज्य सरकार के लिए काफी मुश्किलें खड़ी की हैं। लेकिन अब सरकार में शामिल तीनों दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत तय एजेंडा को पूरा करने के लिए आपस में मिल कर काम करेगी । पटोले ने कहा कि माविआ सरकार को अस्थिर करने के लिए विरोधी जानबूझकर अफवाह फैला रहे हैं लेकिन भाजपा, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग और केंद्र के इशारे पर राजभवन के सहारे सरकार को गिराने की कितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। सत्ता खोने के बाद भाजपा काफी बैचैन है और इस वजह से वह सदमे में है लेकिन दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी सरकार पूरी तरह से मजबूत है और अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.