ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Bhagwant Mann ने पंजाब के खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 16, 2022

खटकर कलां, 16 मार्च (न्यूज़ हेल्पलाइन)     विगत 10 मार्च को हुए मतगणना में पंजाब विधानसभा के 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर एक कीर्तिमान बनाने वाले आप के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव (bhagat singh village) खटकर कलां (Khatkar Kalan) में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी थी। इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोगों के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहें। 

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव (bhagat singh village) खटकर कलां (Khatkar Kalan) में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि मेरी आप सभी (नवनिर्वाचित विधायकों) से अपील है कि अहंकार न करें। हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं। 

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने शपथ लेने के बाद भगत सिंह के हवाले से कहा कि इश्क करना सबका पैदाइश हक है क्यों ना बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। उन्होंने आगे कहा कि अपने शपथ के लिए स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के गांव (bhagat singh village) खटकर कलां (Khatkar Kalan) को इस लिए चुना ताकि वह आम लोगों से जुड़कर यह बता सके कि वह राजभवन से नहीं बल्कि आम लोगों के यहां से सरकार चलाएंगे। 

ज्ञात हो कि खटकर कलां (Khatkar Kalan) पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में बंगा शहर के बाहर एक गांव है। भारतीय स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के स्मारक के लिए प्रसिद्ध है, जिनका जन्म 1907 में पाकिस्तान के वर्तमान गांव खटकर कलां (Khatkar Kalan) में हुआ था और जिनके नाम पर जिले का नाम भी रखा गया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.