ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

​​ सेनाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को दी कोविड से निपटने के इंतजामों की जानकारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

नई दिल्ली, 29 अप्रैल । सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके कोविड प्रबंधन में मदद के लिए सेना की ओर से किये जा रहे इंतजामों के बारे में जानकारी दी।​ ​सेना की तैयारियों और पहलों की समीक्षा के दौरान जनरल नरवणे ने प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि सेना आम नागरिकों के लिए भी अपने अस्पताल खोल रही है। उन्होंने बताया कि सेना का मेडिकल स्टाफ विभिन्न राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है। 
 
उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि सेना देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल स्थापित कर रही है ​और अपने स्थाई अस्पताल आम नागरिकों के लिए खोल रही है। जनरल नरवणे ने पीएम को बताया कि सेना आयातित ऑक्सीजन टैंकरों और वाहनों को वहां पहुंचाने में मदद कर रही है जहां उन्हें प्रबंधित करने के लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है। सेनाध्यक्ष ने पीएम मोदी को बताया कि सेना जरूरत के हिसाब से सिविल प्रशासन के लिए अस्पताल स्थापित करने के लिए तैयार है और लोगों से अपने नजदीकी सेना अस्पतालों का रुख करने का आग्रह किया गया है।​ ​
 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना की ओर से कोविड प्रबंधन में मदद की जा रही विभिन्न पहलों पर सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे से चर्चा की है। शीर्ष जनरल ने पीएम मोदी को जानकारी दी है कि सेना आयातित टैंकरों और वाहनों के लिए जनशक्ति के साथ मदद कर रही है जहां उन्हें प्रबंधित करने के लिए विशेष कौशल की आवश्यकता होती है।​ भारत वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी घातक लहर से जूझ रहा है और कई राज्यों में अस्पताल मेडिकल ऑक्सीजन और बेड की कमी से जूझ रहे हैं क्योंकि मामलों की संख्या में तेजी देखी जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.