ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हथियारों के साथ पकड़ाये तीन लोगों की हुई पहचान, LeT से संबंध

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 29, 2022

गांदरबल (J&K), 29 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     भारतीय सेना ने आज एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि कल शुक्रवार 28 जनवरी की रात को जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के शुहामा, हदुरा में सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित किए गए संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट में पकड़े गए 3 संदिग्ध लोगों की पहचान फैसल मंजूर निवासी ब्रारीपोरा शोपियां, अजहर याकूब निवासी जैपोरा शोपेन और नासिर अहमद डार निवासी बेगम कुलगाम के रूप में की गई। उनके पास और उनकी निशानदेही पर अभी तक दो चीनी पिस्तौल, 3 पिस्टल मैगजीन, 15 राउंड गोला बारूद और दो हथगोले के अलावा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

ज्ञात हो कि कल शुक्रवार 28 जनवरी की रात को जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के शुहामा, हदुरा में सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित किए गए संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर तीन लोगों ने भागने की कोशिश की थी। लेकिन सुरक्षा बलों ने चुस्ती दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया था। उनके चेकिंग के दौरान उनके पास से प्राथमिक तौर पर 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 2 चीनी ग्रेनेड की बरामदगी हुई थी।

भारतीय सेना के प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, तीनों ने प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT)/टीआरएफ के साथ संबद्धता और जिले में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का खुलासा हुआ है। तीनों पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर के आगे की कार्रवाई की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.