ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

राजस्थान के अलवर में शर्मनाक हरकत, नाबालिक का रेप के बाद फ्लाईओवर पर फेंका

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 12, 2022

अलवर (राजस्थान), 12 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)       राजस्थान के अलवर जिले से एक शर्मनाक हरकत की खबर ने पूरे प्रदेश और देश को हिला कर रख दिया है। घटना में एक मूकबधिर 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ रेप करने और फिर उसे फ्लाइओवर की सड़क के किनारे फेंक दिए जाने की खबर से इलाके के लोग सन्न हैं। 

ज्ञात हो कि अलवर जिले के मालाखेड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 15 वर्षीय मूकबधिर लड़की कल मंगलवार की शाम के लगभग 4 बज़े से लापता बताई जा रही थी। उसके घरवालों ने खोजबीन की, मगर वह गंभीर रूप से क्षतविक्षत अवस्था में पास के तिजारा फ्लाईओवर के सड़क के किनारे पाई गई। मौके पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में पुलिस की संज्ञान में मामला आने के बाद और उस लड़की की गंभीर मेडिकल स्थिति को देखते हुए पीड़िता को जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चूंकि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से काफ़ी खून बह गया है, इसलिए असकी स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

मामले की सूचना मिलते ही अलवर जिले के जिलाधिकारी नन्नूमल पहाड़िया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम खुद अस्पताल गए और मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज़ और सख्त कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने इसके बाद फ्लाईओवर के उस स्थान पर अपने टीम के साथ सबूतों की खोजबीन की। हालांकि अभी तक गुनाहगारों की पहचान और पकड़ नहीं हो पाई है, मगर पुलिस पूरी मुस्तैदी से जांच कर रही है, जिनमें आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

इस घटना के बारे में बात करते हुए अलवर की एसपी टेजस्विनी गौतम ने कहा कि राजस्थान के अलवर में तिजारा फ्लाईओवर पर एक विकलांग नाबालिग लड़की लावारिस हालत में मिली। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द सफलता मिलेंगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.