ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

ट्रक चालक की हत्या की विरोध में प्रदर्शनकारीयों ने असम-मिज़ोरम के बीच एनएच 306 को किया अवरुद्ध।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 2, 2022

गुवाहाटी, 2 फ़रवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)      मिजोरम में एक ट्रक चालक की मौत के बाद कछार जिले के धोलाई इलाके के निवासियों द्वारा मंगलवार को सिलचर-आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग 306 को अवरुद्ध कर दिया गया।
 
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मिजोरम में धोलाई के चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और ट्रक के सह-चालक को मिजोरम पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में लिया।मिलीं जानकारी के अनुसार दो दिन पहले मिजोरम गए ट्रक चालक प्रवीण सिंह का शव सोमवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया। शरीर पर कई चोटें थीं और स्थानीय लोगों ने इसे मिजोरम के बदमाशों द्वारा असम के व्यक्ति की निर्मम हत्या के रूप में देखा। प्रवीण कछार जिले के धोलाई थाना क्षेत्र के रामप्रसादपुर का रहने वाला था।
 
ट्रक के सह चालक नृपेन सिंह को मिजोरम पुलिस ने मामले में आरोपी के तौर पर हिरासत में लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
परिणामस्वरूप धोलाई रामप्रसादपुर के विभिन्न मणिपुरी संगठनों के सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-306 की घेराबंदी कर दीं। उन्होंने सिंह का शव सड़क पर रख कर नाकाबंदी की जिसके चलते घंटों चले प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।सूचना मिलने पर धोलाई अंचलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
 
स्थानीय संगठन ने मांग की कि अगले 24 घंटों के भीतर नृपेन सिंह को बचाया जाए और मृतक चालक के परिवार को मिजोरम सरकार द्वारा पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। 
प्रदर्शनकारियों ने कहा , “जब तक हमें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, हम धरना जारी रखेंगे। हम शोक संतप्त परिवार के लिए न्याय चाहते हैं।”
 
हालांकि कछार के एसपी रमनदीप कौर ने कहा कि, “मामला निजी रंजिश से जुड़ा है दोनों के बीच दुश्मनी थी, जिसके परिणामस्वरूप ड्राइवर की हत्या कर दी गई। आरोपी सह-चालक ने मिजोरम पुलिस के सामने कबूल किया है। लेकिन यहां के लोग कुछ और ही कहानी पर अटके हुए हैं। हम उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने शव को फिर से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सही कारण का पता लगाया है।”

ताजा जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने धरना वापस ले लिया है और प्रदर्शन स्थल को खाली कर दिया है और पुलिस प्रशासन मामले की जाँच करने का आश्वासन दिया है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.