ताजा खबर
IPL 2024: क्या रोहित का MI के लिए आज होगा आखिरी मैच? फैंस के रिएक्शन वायरल   ||    T20 WC 2024: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, इन 3 टीमों को नहीं मिला मौका   ||    वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा   ||    ‘मदरसा आतंकवाद का अड्डा’; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा न...   ||    कन्हैया कुमार की BJP को खुली चुनौती, ‘कॉलर पकड़कर तुमको तुम्हारी औकात बता रहा हूं’   ||    Monsoon को लेकर ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानें कब आएगा मानसून...   ||    गर्भवती के शरीर में कपड़ा छोड़ा, 3 फीट लंबा प्राइवेट पार्ट में चिपका था, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल क...   ||    अगर बहुमत नहीं म‍िला तो क्‍या होगा BJP का प्‍लान-बी? अम‍ित शाह ने तोड़ी चुप्‍पी, केजरीवाल पर भी साधा...   ||    Air India का प्लेन हादसे का शिकार, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर हुई घटना, 180 पैसेंजर्स की जान बाल-बाल ब...   ||    Fact Check: आडवाणी ने राहुल गांधी को बताया था 'भारतीय राजनीति का नायक'? जानें क्या है वायरल दावे का ...   ||   

Pratapgarh: प्रतापगढ़ स्टेशन के वेटिंग रूम में 20 वर्षीय एक महिला यात्री के साथ रेप, पति के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही थी पीड़िता

Photo Source :

Posted On:Monday, March 21, 2022

उत्तर प्रदेश, 21 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )      उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ट्रेन का इंतज़ार कर रही एक महिला यात्री से रेप  का मामला सामने आया है। प्रतीक्षालय में बैठी महिला शौचालय में टॉयलेट गई थी।महिला से शौचालय संचालक अन्ना ने रेप किया।घटना के समय पति सामान लेने गया था। लौटकर खोजबीन करते हुए पहुंचा तो शौचालय में पत्नी बेसुध पड़ी मिली।
 
पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक पार्किंग स्टैंड के पास एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर 20 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।  घटना 19 मार्च को हुई, उन्होंने कहा, इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
सुबह में 4 बजे घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के भाइयों को हिरासत में लिया है पीड़िता की तहरीर पर अन्ना के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट चुकी है। नगर कोतवाली इलाके की यह घटना है।
 
बताया जा रहा है कि अंतू थाना इलाके का एक युवक अपनी पत्नी के साथ प्रतापगढ़ जंक्शन के प्रतीक्षालय में कहीं जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में था।सुबह में पति खाने पीने का सामान लेने बाहर गया था और कुछ देर बाद वापस लौटा तो पत्नी को अपनी जगह पर न पाकर खोजबीन की है।
 
इधर उधर खोजने के बाद शौचालय के भीतर पत्नी बेसुध अवस्था में पड़ी है।किसी तरह पत्नी सामान्य हुई तो उसने बताया कि शौचालय में घुसने के बाद पीछे से शौचालय कर्मी घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया।पीड़िता की नजर आरोपी पर पड़ी तो पति को बताया जिसके बाद उसका पति आरोपी युवक से भिड़ गया।
 
आरोपी का स्टेशन के बाहर ही घर है।विवाद की जानकारी पर उसके घर के लोग भी आरोपी के साथ मिलकर पीड़िता के पति के साथ मारपीट करने लगे।फिर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।घटना के बाद पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचे, जहां से महिला को थाने ले जाया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि नामजद तहरीर प्राप्त हुई है, अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.