ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

Operation Double Bull : बलराम उरांव समेत 9 कुख्यात नक्सलियों को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 22, 2022

रांची, 22 फरवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)       एक समय नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले झारखण्ड राज्य सरकार ने विगत कुछ समय से नक्सलियों के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसका प्रतिफल भी मिल रहा है कि अब नक्सली घटनाएं कम होने लगी हैं। मगर समय-समय पर अन्य राज्यों से सटे सीमाओं से कुछ नक्सली राज्य में प्रवेश करके उपद्रव मचाते रहते हैं। इन्हीं नक्सलियों के खिलाफ झारखण्ड पुलिस को कुछ बहुत अच्छी सफलताएं हाथ लगी है।

झारखण्ड पुलिस ने आज सूचित किया है कि लोहरदगा और पड़ोसी जिलों के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में 8 फरवरी को शुरू किए गए 'ऑपरेशन डबल बुल' ( Operation Double Bull ) में जोनल कमांडर, सब जोनल कमांडर, एरिया कमांडर रैंक के 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

आज की जानकारी में झारखंड पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर बलराम उरांव ( Balram Oraon ) भी शामिल है, जिसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक, डेटोनेटर और नक्सली संबंधित अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

ज्ञात हो कि नक्सली बलराम उरांव ( Balram Oraon ) के ऊपर दर्जन भर पुलिस कर्मियों की हत्या समेत कई आम लोगों की हत्या में शामिल रहने का आरोप है। पुलिस उसे लंबे समय से पकड़ने के प्रयास में थी, मगर वह चकमा देने में हर बार सफल रहता था। मगर इस बार पुलिस के बिछाए जाल में वह फंस गया। यह झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। इस पकड़ से राज्य और पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की करतूतों पर विराम लगेगा।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.