ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस पर लगाए आरोप

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

भागलपुर, 10 अप्रैल। जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान घायल हुए सुभाष मंडल की मौत शनिवार को इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। 
 
घर बनाने के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई की गई। तलवार से हमला कर सुभाष मंडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को सुभाष की मौत हो गई।
 
मृतक के परिजनों का कहना है कि बांस से यह लोग घर बना रहे थे। इसी बीच गांव के ही विनय यादव और नवल यादव के द्वारा आकर बांस काट लिया गया। जिसके बाद बोलने पर इन लोगों के द्वारा तलवार और रॉड से हमला किया गया और दस लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। सुभाष मंडल पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।
 
घटना की सूचना पर गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक का कहना है कि जिस समय घटना हो रही थी उस समय नवगछिया थाना प्रभारी को फोन किया गया लेकिन वह नहीं आए।
 
विधायक ने अपराधियों के साथ पुलिस की सांठगांठ की बात कही और आरोप लगाया कि पुलिस के द्वारा सिर्फ सड़क पर वसूली की जाती है। विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से गुहार लगाई है कि इस तरह के मामलों पर मुख्यमंत्री और डीजीपी के स्तर से ठोस कार्रवाई की जाए। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.