ताजा खबर
Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||    IPL 2024: क्या रोहित का MI के लिए आज होगा आखिरी मैच? फैंस के रिएक्शन वायरल   ||    T20 WC 2024: ICC ने जारी किया वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल, इन 3 टीमों को नहीं मिला मौका   ||    वोट डालिए, बच्चों को 10 नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे, UP के स्कूल की बड़ी घोषणा   ||   

मुंबई के अंधेरी में माँ-बेटे ने बैंक अधिकारी पिता को उतारा मौत के घाट

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 12, 2022

महाराष्ट्र, 12 फरवरी ( न्यूज हेल्पलाइन )      मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक से तंग आ चुके थे क्योंकि वह परिवार पर ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।

उन्होंने बताया कि घटना अंधेरी (पश्चिम) के वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई। मृतक की पहचान संतनकुमार शेषाद्री (54) के रूप में हुई है। शव को परिसर में देखे जाने के बाद, इमारत के निवासियों द्वारा पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस को उसके फ्लैट के फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे मिले और दागों को धोने का प्रयास भी स्पष्ट था। इसके बाद पुलिस ने संतनकुमार की पत्नी जयशीला शेषाद्रि (52) और बेटे अरविंद (26) से पूछताछ शुरू की। दोनों ने उसकी हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जयशीला और अरविंद को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.