ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू की पीएचडी छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति पर किया मामला दर्ज

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 20, 2022

नई दिल्ली,  20 जनवरी ( न्यूज हेल्पलाइन)      दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी कर रही एक छात्रा का शील भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात कैंपस इलाके में हुई, जिसमें एक लड़का कैंपस के अंदर से बाइक पर सवार होकर आया और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने कहा कि 18 जनवरी को पीएस वसंत कुंज नॉर्थ में जेएनयू में छेड़छाड़ के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी गौरव शर्मा एसएचओ वसंत कुंज और कर्मचारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पता चला कि 17 और 18 जनवरी, 2022 की दरमियानी रात को जेएनयू में पीएचडी कर रही एक छात्रा कैंपस में ही टहल रही थी.  जब वह यूनिवर्सिटी के ईस्ट गेट रोड पर चल रही थी तभी कैंपस के अंदर एक लड़का बाइक पर सवार होकर आया और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
 
महिला ने शोर मचाया और बाइक सवार आरोपी तेजी से कैंपस में ही भाग खड़ा हुआ।मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.