ताजा खबर
क्रैश होने के बाद नहीं मिल रहा ईरानी प्रेसिडेंट का हेलीकाॅप्टर, तलाश में जुटी 40 टीमें   ||    फिलीपींस की मेयर पर लगा चीन की जासूस होने का आरोप, कुंडली निकालने में जुटी जांच एजेंसियां   ||    Iran President Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में इब्राहिम रईसी की मौत होने की आशंका   ||    हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे   ||    क्या ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश में मोसाद का हाथ?   ||    पर्सनल लोन होने के बाद भी और पैसा चाहिए? बैलेंस ट्रांसफर करेगा मदद, जानें- क्या हैं इसके फायदे और नु...   ||    Petrol Diesel Price Today: सोमवार को कितने रुपये लीटर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल? जानें ईंधन के रेट   ||    नहीं बिकेगा हल्दीराम ब्रांड! प्रमोटर्स बोले- ऑफर से खुश नहीं हैं हम   ||    IPL 2024: पहले किया क्वालीफाई… अब बारिश ने दिया RCB को बड़ा तोहफा, आसान हुई आगे की राह   ||    IPL 2024: RR ने कैसे तय किया अर्श से फर्श तक का सफर, आखिरी 5 मैचों से जारी है जीत की तलाश   ||   

मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की सड़ी-गली लाश मिली, पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 27, 2021

मुंबई, 27 नवंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   मुंबई के कुर्ला इलाके से एक लड़की से रेप और हत्या के बाद खाली इमारत में उसकी लाश फेंक देने के मामला सामने आया है। आज सुबह दर्ज हुई इस घटना से मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। मुंबई के इतने भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से पुलिस की मुस्तैदी और गस्त पर भी सवाल उठने लगे हैं। ज्ञात हो कि विगत कुछ दिन पूर्व भी इस इलाके से रेप की घटना दर्ज हुई थी, जिसमें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया था। 

आज हुई घटना के बारे में मुंबई पुलिस ने बताया है कि महाराष्ट्र के मुंबई के कुर्ला इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। महिला का शव सड़ना शुरू हो गया था, जो एक खाली इमारत में मिला था। आईपीसी की धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

वहीं मुंबई पुलिस के ज़ोन 5 के डीसीपी प्रणय अशोक ने इस घटना का डीटेल देते हुए बताया कि पीड़िता की पहचान का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ... पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है मृतक के साथ यौन अपराध हुआ है।

उन्हों आगे कहा कि लाश की स्थित को देखते हुए घटना कुछ दिन पूर्व की लगती है। पोस्टमार्टम में घटना का समय ज्ञात होने की उम्मीद है। उसके बाद तफ़सीस में और तेजी आएगी। फिलहाल पुलिस आस पास के सभी स्थानों के CCTV में घटना के साक्ष्यों के लिए अपने तरफ से जोर लगा रही है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही पीड़ित की पहचान स्थापित करके हम इस घटना के लिए जिम्मेदार आरोपी तक पहुँच जाएंगे। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.