ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आक्रोशत भीड़ ने दो अपराधियों को जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 2, 2022

मुंबई, 2 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। छपरा में भीड़ ने दो अपराधियों को जमकर पीटा। इससे एक अपराधी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। ये अपराधी एक युवक की मोटरसायकिल लूटने के बाद उसे गोली मारकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। घायल अपराधी को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीवान-छपरा मुख्यमार्ग पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के चलते आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है।

पूरा मामला - 

अपराधी मांझी थाना के सदबदरा गावं के समीप मोटरसाइकिल लूटने के लिए एक युवक को रोक कर छीना-झपटी करने लगे। लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने युवक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान रिविलगंज थाना के नटवर बीरबल गांव के सोनू यादव (20) पिता नागेंद्र यादव के रूप में हुई है।  युवक को गोली मारने के बाद अपराधी बाइक लेकर भागने लगे। तभी सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर पियानो गांव के समीप बदमाशों की गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। पीछा कर रहे बाइक सवारों ने हल्ला मचाकर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते जुटी आक्रामक भीड़ ने दोनों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। एक अपराधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल को गंभीर अवस्था मे पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.