ताजा खबर
भिखमंगे देश में खाने को नहीं आटा, पर कइयों के पास दुबई में अरबों-खरबों की संपत्ति, बड़े-बड़े नाम उजा...   ||    B-17 ने दूसरे विश्व युद्ध में बरपाया था कहर… संकट में फंसी Boeing के सबसे खतरनाक Military Aircrafts   ||    ‘खुद को अकेला महसूस करती थी’…छात्रों संग रंगरलियां मनाने वाली महिला टीचर ने कोर्ट में दी अजीब दलील   ||    Egypt में पिरामिड के पास मिला रहस्यमयी अंडरग्राउंड द्वार, अंदर हो सकती है 4500 साल पुरानी कब्र   ||    वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला धरती के आकार का नया ग्रह, यहां न दिन खत्म होता है न रात   ||    स्लोवाकिया के PM को 5 गोलियां मारी, साढ़े 3 घंटे की सर्जरी के बाद जान बची, जानें कौन है 71 वर्षीय हम...   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट   ||    शहरी इलाकों में तीन महीनों में बढ़ गई बेरोजगारों की संख्या, एक साल में महिलाओं को मिली ज्यादा जॉब   ||    ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, Amazon देगा स्टार्टअप को 12.5 लाख रुपये की मदद, जानें पूरी ...   ||    Sunil Chhetri ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 6 जून को खेलेंगे आखिरी मैच   ||   

मध्यप्रदेश के छतरपुर में जमीन बेचकर ‘दुल्हन’ को कराई अय्याशी, इसके बाद कैश और जेवर लेकर महिला हुई फरार

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 3, 2022

छतरपुर, मध्यप्रदेश 3 मार्च ( न्यूज हेल्पलाइन )      मध्यप्रदेश में लगातार लोग लुटेरी दुल्हनों के शिकार बन रहे है। ऐसा ही एक मामला एमपी के छतरपुर जिले से रोशनी में आया है। यह एक लुटेरी दुल्हन ने पहले तो एक व्यक्ति को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उससे जमकर पैसा खर्च कराया। इसके बाद महिला ने उससे शादी कर ली और कैश व जेवर लेकर फरार हो गई।
 
यह पूरा मामला छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव का है। पीड़ित अखिलेश नायक ने पूरे मामले में एसपी ऑफिस पहुंच कर गुहार लगाई है, उन्होंने एक शिकायती आवेदन देते हुए शिकायत की है कि उसकी पत्नी विवाह के बाद लाखों रूपए नगर व जेवरात लेकर फरार हो गई है।
 
अखिलेश के मुताबिक दो साल पहले लॉकडाउन के समय उसे उषा पाल से प्यार हो गया था। आरोपी उषा पाल नाम की यह महिला छतरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक चाय की दुकान चलाती थी, सुबह रोजाना घूमने जाते वक्त हमारी पहचान हुई, और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दो साल तक हम मिलते रहे, इसके बाद दो महिने पहले हमने शादी कर ली थी।
 
जमीन बेचकर ले गया घुमाने
 
अखिलेश ने आगे बताया कि उसने आरोपी महिला को शादी के बाद घुमाने में कई लाख रुपए खर्च किए हैं। और तो और शादी के वकत उसने अपने गांव की जमीन भी बेच दे थी। इसके बाद वे दोनों पुणे गए थे जहां कई दिन तक घूमे और इस दौरान पीड़ित के लाखों रूपए खर्च हो गए। अखिलेश ने कहा कि वह अपनी पत्नी की तमाम ख्वाहिशे पूरी करने में लगा हुआ था इसलिए उसे अंदाजा नहीं रहा कि इतना ज्यादा पैसा खर्च हो गया है।
 
जेवर और कैश ले उड़ी महिला
 
पीड़ित अखिलेश के अनुसार शादी के कुछ दिनों तक सारी चीजें सामान्य थीं। इसके बाद उसकी पत्नी उषा ने जेवरातों की मांग की। जेवर मांगने पर अखिलेश ने उसे सोने की चेन, कान की बाली और कुछ अन्य जेवर दिलाए। इसके अलावा बैंक में जमा दो लाख रुपये भी निकालकर घर पर रख लिए। 12 दिन पहले दोपहर में पत्नी ने कुछ सामान लाने का कहा, जब अखिलेश घर लौटा तो उसने देखा कि आरोपी उषा घर से गायब थी साथ ही घर में रखे दो लाख रूपए नगद और जेवर भी वह साथ ले गई थी।
 
वहीं, अब अखिलेश ने बताया कि उसे कुछ दिनों पहले ही इस बात का भी पता चला है कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वहीं अब उषा पाल न, तो उसके पास आ रही है। न ही उसकी नगदी और जेवरात वापस कर रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.