ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पहलवान सागर राणा हत्या मामले में आरोपी परवीन डबास गिरफ्तार, 50,000 रुपए का था इनाम

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 6, 2022

नई दिल्ली, 6 जनवरी (न्यूज़ हेल्पलाइन)     बहुचर्चित सागर राणा हत्यकांड, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है, मामले में आज दिल्ली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफ़लता हाथ लगी जब इस मामले के आरोपियों  में से एक आरोपी परवीन डबास को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में 20 आरोपियों में से परवीन डबास भी एक आरोपी था, और यह लगभग 8 महीने से फरार चल रहा था। 

परवीन डबास की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के डीसीपी (विशेष प्रकोष्ठ) जसमीत सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में वांछित आरोपी परवीन डबास को गिरफ्तार किया है। डबास पर 50,000 रुपए का इनाम था और 8 महीने से फरार था।

ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में बताया गया है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई 2021 की रात दिल्ली के मॉडल टाउन थाने के इलाके में पहलवान सुशील और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक फ्लैट से सागर राणा और उसके दोस्तों सोनू महाल और अमित कुमार का अपहरण कर लिया था और फिर छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। इसमें सागर बुरी तरह घायल हो गया था और इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी।

चार्जशीट में ओलंपिक पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार समेत करीब 20 आरोपियों के नाम शामिल थे, जिसमें से एक नाम परवीन डबास का भी था। फरार परवीन की दिल्ली पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। डबास की गिरफ्तारी से पुलिस सागर राणा हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ते हुए अब और आसानी से केस सॉल्व कर सकती है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.