ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

एक युवक छात्रा को कॉलेज आते-जाते करता परेशान, कहा शादी करवा दो नहीं तो जान से मार दूंग, क्या है पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 29, 2022

मुंबई, 29 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक बीए की छात्रा को कॉलेज आते-जाते परेशान कर रहा है। परिजनों ने विरोध किया तो पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि बेटी से निकाह नहीं कराया तो पूरे परिवार को मार दूंगा। मामले की गंभीरता देखते हुए एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव सिन्हा से मिलकर शिकायत की। उन्होंने सआदतगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आदिल काजमी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला 

पीड़िता के पिता के मुताबिक बेटी को करीब एक माह से रुस्तम नगर निवासी आदिल काजमी कालेज आते-जाते परेशान कर रहा है। यही नहीं रास्ते में रोककर अश्लीलता करता। हद तो तब हो गई जब कहीं से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर शादी का दबाव बनाने लगा। जिसके चलते मानसिक तौर पर परेशान बेटी ने खुद को घर में कैद कर लिया। बेटी को परेशान देखकर पूछताछ की तो घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता  ने जब आदिल को समझाने का प्रयास किया तो उसने पिस्तौल निकालकर धमकाया। कहा कि बेटी की शादी मुझसे करा दो, नहीं तो पूरे परिवार को गोली मार दूंगा। तुम पुलिस से क्या शिकायत करोगे, मेरी थाना पुलिस में खुद सेटिंग है, इसलिए वहां शिकायत पर भी कुछ नहीं होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को आदिल नशे की हालत में दो तमंचा लेकर घर में घुस आया। साथ ही धमकाया कि खुद को मारकर सभी को फंसा दूंगा।

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.