ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

करण जौहर की फिल्म गहराइयाँ का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 1, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 1 फरवरी 2022      प्राइम वीडियो की अपकमिंग फिल्म "गहराइयां" का पहला गाना "डूबे" कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इस गाने के बाद मेकर्स ने आज फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है। 
 
अभिनेत्री अनन्या पांडे ने टाइटल ट्रैक के रिलीज होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गहराइयाँ का टाइटल ट्रैक यहाँ है। प्यार की गहराइयों और च्वाइस को एक्सपीरियंस करिये। गहराइयाँ टाइटल ट्रैक आउट नाउ।"
 
वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी टाइटल ट्रैक की एक छोटी सी क्लिप साझा करते हुए लिखा, "ले डूबी जा रहीं हैं..... गहराइयाँ हमें। गहराइयाँ टाइटल ट्रैक आउट नाउ।"
 
फिल्म के पहले गाने "डूबे" की तरह इस गाने में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई किसिंग और रोमांटिक सीन हैं।सिंगर लोथिका ने इसे गाया है जबकि लिरिक्स अंकुर तिवारी ने लिखा है। 
 
फिलहाल ट्रेलर की बात करें तो दीपिका और सिद्धांत के बीच की केमिस्ट्री आग लगा रहीं हैं। ट्रेलर में ही दोनों के बीच जमकर बोल्ड सीन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर को बहुत ही शानदार रिस्पांस मिला था 
 
शकुन बत्रा ने इस अपकमिंग फिल्म को डायरेक्ट किया है। करण जौहर, जोस्का फिल्म्स और वायकॉम18 स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है। इस फ‍िल्म का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर 11 फरवरी, 2022 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.