ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

"झुंड" का 'लफड़ा झाला' गाना कल होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 19, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 19 फरवरी 2022      "झुंड" का पहला गाना 'आया ये झुंड है' रिलीज करने के बाद मेकर्स अब दूसरा गाना कल रिलीज करने वाले है जिसकी अनाउंसमेंट आज कर दी गई है। इस गाने का टाइटल 'लफड़ा झाला' है। 
 
अमिताभ बच्चन ने गाने के पोस्टर को अपने प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा, "इनके करतूतों पर कभी नहीं लगेगा ताला। कोशिश करोगे तो समझ लेना #लफड़ाझाला। गाना कल रिलीज होगा।"
 
इस अपकमिंग गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखें हैं। म्यूजिक अतुल-अजय ने दिया है और गाने को अतुल ने अपनी आवाज दी है। गाना कल टी-सीरीज के ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर अभी लॉन्च नहीं किया गया है, फिलहाल अब दर्शक ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
यह अपकमिंग फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो एनजीओ स्लम सॉकर के फाउंडर रहे विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन विजय बरसे का किरदार निभाते दिखाई देगें। 
 
डायरेक्टर नागराज मंजुले ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हिरेमठ, सविताराज हिरेमठ, मंजुले, गार्गी कुलकर्णी और मीनू अरोड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 'झुंड' अगले महीने यानि कि 4 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.