ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

24 घंटे में "डांस मेरी रानी" गाने को मिले 20 मिलियन व्यूज, नोरा और गुरु रंधावा ने फैंस को कहा धन्यवाद

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 22, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 22 दिसंबर 2021   नोरा फतेही और गुरु रंधावा अपने हालिया रिलीज़ हुएं म्यूजिक वीडियो "डांस मेरी रानी" के लिए खूब वाहवाही लूट रहें हैं। हमेशा की तरह नोरा ने इस गाने में भी अपनी पूरा जी जान लगा दी है। इस गाने में नोरा के कई शानदार डांस मूव्स देखने को मिल रहें हैं। 
 
नोरा ने अपनी परफॉरमेंस से तो दर्शकों का दिल जीत ही लिया है, वहीं गुरु रंधावा भी अपनी आवाज और धांसू परफॉरमेंस से सबकों अपना दीवाना बना ले रहें हैं। "डांस मेरी रानी" गाने को 24 घंटे में 20 मिलियन बार देखा जा चुका है। लेटेस्ट सिंगल को मिल रहें प्यार और रिस्पांस के लिए गुरु और नोरा दोनों ने ही अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। 
 
नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर दर्शकों का धन्यवाद करते हुए लिखा, "लेट्स गो!!!! यस!!!! 20 मिलियन और काउंटिंग। आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। #डांसमेरीरानी।" 
 
वहीं गुरु रंधावा ने भी गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, "डांस मेरी रानी को इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार।"
 
अपने इस पोस्ट के बाद गुरु रंधावा ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने नोरा की तारीफ की है। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर कर गुरु ने लिखा, "दुनिया अब ये सच्चाई जान जाएगी नोरा फतेही। मुझे तुमपर बहुत गर्व है, जिस तरह से तुम अपने हर काम में अपना 100% देती हो। #डांसमेरीरानी को प्यार देने के लिए धन्यवाद।"
 
गुरु रंधावा और ज़हराह एस खान ने इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है, लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखा है और तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। इस वीडियो को बॉस्को लेस्ली मार्टिस द्वारा डिज़ाइन और डायरेक्ट किया गया है।
 
गुरु और नोरा पर फिल्माया गया यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और साथ ही लोग इसपर जमकर रील्स बना रहें हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.