ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ताहिर राज भसीन की आगामी फिल्म 'ये काली काली आंखे' का पहला रोमेंटिक सॉन्ग ‘भीग-भीगा’ का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Monday, January 3, 2022

मुंबई, 03 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)    बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेता ताहिर राज भसीन की आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म ये काली काली आंखे का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। अब टीजर के बाद फिल्म का पहला रोमेंटिक सॉन्ग भीगा-भीगा का प्रोमो वीडियो नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया हैं।सॉन्ग को पिछले एक घंटे में अबतक 18 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

ताहिर ने भी सॉन्ग का प्रोमो वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, "शिखा, जहा तुम नजर आओगी,मै वहा ठहरता जाऊंगा। हमारे प्यार का छोटा सा टुकड़ा देखिए इस खूबसूरत गाने में। ये काली काली आंखे,14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही हैं।
बता दें कि, इस फिल्म में ताहिर, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया है।फिल्म को प्रोड्यूस एजस्टॉर्म वेंचर्स एलएलपी द्वारा किया गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर अगले साल 14 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है।''
 
बता दें कि,ताहिर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत किस्मत लव दिल्ली से की जिसके बाद उन्होंने काय पो छे में भी एक छोटा सा किरदार निभाया। ताहिर को असल पहचान फिल्म मर्दानी में निगेटिव किरदार निभाने पर मिली। जिसके बाद उन्होंने फोर्स 2 और मंटो में भी अहम किरदार निभाया। लेकिन उनको स्टारडम 2019 में आयी फिल्म छिछोरे से मिला।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो ताहिर आखिरी बार फिल्म छिछोरे में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। वे ये काली काली आंखे के अलावा 83 और लूप लपेटा जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.