ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'बधाई दो' का नया गाना "अटक गया"

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 3, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 3 फरवरी 2022      राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म "बधाई दो" का हालिया रिलीज हुआ टाइटल ट्रैक जहां अभी भी धमाका कर रहा है, वहीं आज फिल्म का एक और सोलफुल गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसका टाइटल 'अटक गया' है। 
 
राजकुमार राव ने इस रोमांटिक ट्रैक को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने गाना शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अटक गया है.... उनके लिए जो प्यार में है। अमित त्रिवेदी और अरिजीत सिंह का गाना #अटकगया आउट हो गया है।"
 
अरिजीत सिंह और रुपाली मोघे ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है, जबकि लिरिक्स वरुण ग्रोवर ने लिखें हैं। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, और साथ ही यह यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। 
 
बता दे कि भूमि और राजकुमार की अपकमिंग फिल्म "बधाई दो" का कांसेप्ट बहुत ही यूनीक है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली। फिलहाल अब दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 
 
राजकुमार और भूमि के अलावा इस फिल्म में सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन मिश्रा, नितीश पांडे, शशि भूषण जैसे कलाकार है। फिल्म का डायरेक्शन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। यह फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.