ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शहीर और शिवांगी का दिल तोड़ने वाला गाना "ओ दिलबर यारा" हुआ रिलीज

Photo Source :

Posted On:Friday, December 24, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 23 दिसंबर 2021   टेलीविजन एक्टर शहीर शेख और शिवांगी जोशी के नये म्यूजिक वीडियो "ओ दिलबर यारा" को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड थे। बहरहाल आज यह गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ ही दिल टूटने वाली कहानी देखने को मिल रहीं हैं। 
 
शिवांगी और शहीर दोनों ने अपने इस म्यूजिक वीडियो की एक झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए बताया कि ओ दिलबर यारा सॉन्ग रिलीज हो गया है। यह एक इमोशनल कर देने वाला गाना है जिसमें प्यार और धोखे की कहानी दिखाई गईं है। 
 
स्टेबिन बेन ने गाने में अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स मीर द्वारा लिखा गया है जबकि म्यूजिक हरिष ने कंपोज किया है। वहीं इस वीडियो को अभिषेक जैसवाल ने डायरेक्ट किया है। 
 
गाने को बहुत ही बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं शहीर और शिवांगी के बीच इस म्यूजिक वीडियो में इमोशनल जर्नी के साथ ही बेहद रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखाई दे रहीं हैं। दोनों को एकसाथ पर्दे पर देखकर इनके फैंस काफी खुश है और यकीनन अब ये दोनों ऑनस्क्रीन बेहद पसंद की जाने वाली जोडियों की लिस्ट में शामिल होने वाले है। 
 
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख अभी हाल ही में हिना खान के साथ म्यूजिक वीडियो 'मोहब्बत है' में नजर आएं थे, जो सुपरहिट साबित हुआ। वहीं शिवांगी इन दिनों "बालिका वधु 2" में बड़ी आनंदी का किरदार निभाते नजर आ रहीं हैं। 
 
चेक आउट द सॉन्ग

 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.