ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

जबलपुर से बॉलीवुड तक - ऎक्ट्रेस रुचिका गुप्ता की जर्नी रही है काफी दिलचस्प

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 11, 2021

बॉलीवुड ऎक्टर रुसलान मुमताज़ और रुचिका गुप्ता स्टारर म्यूज़िक वीडियो "मोहब्बत है तुमसे" इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। जी म्यूज़िक के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज गाने को काफी कम समय मे 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

कई सालों तक थिएटर में अभिनय करने के बाद अभिनेत्री रुचिका गुप्ता पहली बार इस म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। कमाल की खूबसूरत रुचिका ने अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। बता दें कि 'मोहब्बत है तुमसे' कला के माध्यम से प्यार का इजहार करने की कहानी पर आधारित एक मधुर रोमांटिक गीत है। इसमे हीरो को अपनी कला के माध्यम से लड़की से अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा जा रहा है जहां वह अपनी पेंटिंग के माध्यम से भारत की सुंदरता दिखाने के साथ-साथ उसे भी चित्रित कर रहा है।

जबलपुर जैसे छोटे शहर से बिलॉन्ग करने वाली रुचिका गुप्ता को इस म्यूज़िक वीडियो का बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस सांग की कामयाबी की वजह से उन्हें एक फ़िल्म और एक सिंगल में काम करने का अवसर प्रदान हुआ है और वह सातवें आसमान पर हैं। वह कहती हैं, "यह मेरा पहला गाना है और मैं इसकी लोकप्रियता को लेकर वास्तव में हद से ज्यादा उत्साहित हूं। जब मैंने पहली बार यह गाना सुना था, तो मुझे तुरंत इस संगीत से प्यार हो गया और मुझे जुड़ाव महसूस हुआ। मुझे पता था कि मैं इसमें अपना दिल लगाने जा रही हूं। मैं रुस्लान के साथ काम करने के लिए आभारी हूं। वह एक अद्भुत सह-अभिनेता हैं और हम वास्तव में बेहद खुश हैं कि दर्शक हमारे द्वारा की गई सभी कड़ी मेहनत को पसंद कर रहे हैं।

इस प्यारे से म्यूज़िक वीडियो की कहानी यह है कि हीरो हीरोइन दोनों अपनी अपनी जगह पे बेहद कामयाब हैं। हीरो जहां एक सफल पेंटर है वहीं हीरोइन एक कामयाब मॉडल अभिनेत्री है। दोनों एक दूसरे को चाहते हैं मगर इकरार नहीं कर पाए हैं। एक दिन हीरो लड़की से एप्रोच करके कहता है कि वह हिंदुस्तान के अलग अलग धर्म की दुल्हन के गेटअप में एक पेंटिंग बनाना चाहता है। और इस तस्वीर के माध्यम से भारत की खूबसूरती दुनिया को दिखाना चाहता है। लड़की इस गाने के दौरान अलग अलग दुल्हन के गेटअप में आती है और हीरो भी उसकी ओर और आकर्षित होने लगता है। हीरो की लगन, जुनून देखकर उसके प्रति लड़की का प्यार भी बढ़ जाता है। और अंत मे दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं।

काजोल और विद्या बालन को अपनी फेवरेट ऎक्ट्रेस मानने वाली रुचिका गुप्ता को शुरू से संगीत सुनने का शौक रहा है। 90 के दशक के म्यूज़िक उन्हें खूब पसन्द है। पॉजिटिविटी और अच्छी एनर्जी में विश्वास रखने वाली रुचिका को स्पोर्ट्स और योगा में भी गहरी दिलचस्पी है। बाइकिंग, कार राइडिंग, डांस, एडवेंचर उनकी हॉबीज हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.