ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'मैं प्यार में हूं' म्यूजिक वीडियो एल्बम में अपने पति जैद दरबार के साथ काम करने पर गौहर ने कहा, 'यह म्यूजिक एल्बम पूरी तरह से जैद के बारे में हैं'।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 8, 2021

मुंबई, 8 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   बॉलीवुड की हॉट ऐंड सेक्सी अभिनेत्री ने दूसरी बार अपने पति जैद अंसारी के साथ म्यूजिक वीडियो एल्बम मैं प्यार में हूं में नजर आने वाली हैं।उन्होंने इस नए म्यूजिक वीडियो एल्बम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस एल्बम में उनके पति जैद अंसारी बिलकुल अलग रूप में नजर आने वाले हैं।

मैं प्यार में हूं म्यूजिक वीडियो के लॉन्च इवेंट पर न्यूज हेल्पलाइन से बातचीत करते हुए गौहर ने कहा कि, "यह म्यूजिक वीडियो एल्बम पूरी तरह से जैद के ऊपर केंद्रित है। इस म्यूजिक एल्बम में इन्होंने कमाल की कलाकारी की हैं और मैं इसके लिए काफी उत्साहित हैं, मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी इनका यह नया रूप पसंद आयेगा"।

यह म्यूजिक वीडियो एल्बम पूरी तरह से ब्रिटिश काल को ध्यान में रखकर फिल्माई गई हैं, जिसका अनुभव साझा करते  गौहर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, "यह सॉन्ग ब्रिटिश काल को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है, और इसके लिए हमने काफी अलग अलग लोकेशंस पर शूट किया था जोकि काफी आनंदमयी अनुभव रहा"।

आगे बातचीत करते हुए उन्होंने अपने पति के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि," एक अभिनेता होने के तौर पर लोग आपसे यह उम्मीद करते हैं कि आप बेहतरीन प्रदर्शन करें। हम दोनो असल जीवन में पति पत्नी है तो हमारी यह जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन भी उतनी कामयाब रहे और जिसके लिए हमने काफी मेहनत की है। हमे उम्मीद है कि दर्शको को  हमारा काम पसंद आयेगा"।

बता दें कि, इस सॉन्ग को रॉबी सिंह द्वारा गाया गया है और सॉन्ग की लिरिक्स को यंगवीर द्वारा लिखीं गई हैं।

वर्कफ्रंट की बात करे तो गौहर आखिरी बार फिल्म 14 फेरे और वेब सीरीज तांडव में नजर आई थीं। वे कई बड़े बजेट्स की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.