ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को दुबई का गोल्डन वीजा मिला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 28, 2021

मुंबईसितंबर 28 (न्यूज़ हेल्पलाइन)  अभी पिछले कुछ समय से काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को दुबई का गोल्डन वीजा मिल रहा है। अब उस लिस्ट में सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां दोनों को दुबई का गोल्डन वीजा मिल गया है। नेहा और रोहन दोनों ने यह खबर अपने सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर की। 

नेहा ने लिखा, "मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूँ की मुझे एक ऐसे देश जिसे मैं बहुत प्यार करती हूँ 'यू ऐ ई' का गोल्डन वीजा प्राप्त हुआ है। मैं फिल्म्स दुबई और  aljanhi सर का बहुत शुक्रिया अदा करती हूँ जो अलग अलग फ़ील्ड्स के आर्टिस्ट, म्यूजिशियन और क्रिएटिव लोगों को हमेशा सपोर्ट करते है। “

रोहन ने भी अपने सोशल मीडिया पर यह खबर सबके साथ शेयर की। नेहा और रोहन से पहले फिल्मकार बोनी कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दुबई के गोल्डन वीजा मिलने की खबर दी थी। उन्हें और उनके पूरे परिवार को यह वीजा मिला है। 

नेहा का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'काँटा लगा' लोगों के बीच काफी हिट साबित हुआ। इसको नेहा के साथ साथ टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह ने गाया है। 

वर्कफ्रंट पर, आज सुबह 11 बजे नेहा और रोहन का अगला गाना 'पीने लगे हो' रिलीज़ होने वाला है। इस गाने में रोहन के साथ जैस्मिन भसीन नजर आएँगी। गाने को कंपोज रजत नागपाल ने किया है और इसकी वीडियो नेहा ने डायरेक्ट की है। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.