ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

हिना खान- अंगद बेदी के गाने को मिला नया नाम 'मैं भी बरबाद' , इस दिन होगा रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

मुंबईसितंबर 18 (न्यूज़ हेल्पलाइन) अभी हाल ही में हिना खान ने अपने नए प्रोजेक्ट का टीज़र अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमे वह अंगद बेदी के साथ नजर आएंगी . यह एक म्यूजिक वीडियो है और इसमें वह शबनम के रोल में नजर आएंगी वही अंगद राजवीर के रोल में। गाने का नाम पहले 'लव बिट्रेस' रखा गया था और अब उसका नया नाम है 'मैं भी बरबाद' .गाना 23 सितंबर को रिलीज होगा। 

गाने का नया पोस्टर शेयर करते हुए हिना ने लिखा, "बिट्रेयल गाने को मिला नया नाम - 'मैं भी बरबाद' होगा 23 सितंबर को रिलीज़। “

इस पोस्टर में हम हिना और अंगद दोनों को ही काफी अलग अवतार में देख सकते है। हिना ने मिडिल नोज पिन पहना है और अंगद के पूरी बॉडी पर टैटू नजर आ रहे है। 

गाने में हिना और अंगद एक साथ नजर आएंगे। इसको गौरव दासगुप्ता ने कंपोज़ किया है और कुंवर जुनेजा ने इसके बोल लिखे है। गाने को यासेर  देसाई ने गाया है।इसकी वीडियो आदित्य दत्त ने डायरेक्ट की है और गाना सारेगामा म्यूजिक ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। 

हिना अपने फैंस को बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो के साथ एंटरटेन करती नजर आ रही है।उनकी सभी म्यूजिक वीडियो को ऑडियंस ने काफी प्यार दिया है और इस नयी वीडियो के लिए फैंस काफी उत्साहित है. हिना के इस नए अवतार को देखने का उत्साह लोगों के बीच काफी बढ़ रहा है। 

गाना 'मैं भी बरबाद' 23 सितम्बर को रिलीज होगा। 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.