ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दीपिका और शोएब इब्राहिम ने फैंस को दिया तोहफा, अनाउंस किया अपना नेक्स्ट म्यूजिक वीडियो

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 6, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 6 जनवरी 2022      दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी टीवी की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते है और दोनों की अंडरस्टैडिंग भी काफी कमाल की है। इनके फैंस इन्हें एकसाथ पर्दें पर देखना बहुत पसंद करते हैं। 
 
पिछले साल दोनों का एकसाथ पहला म्यूजिक वीडियो "यार दुआ" रिलीज हुआ था, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। पहले म्यूजिक वीडियो के हिट होने के बाद अब आज दोनों ने अपने नये म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट की है जिसका टाइटल "जिये तो जिये कैसे 2.0" है। 
 
अपने इस नये म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट करते हुए इस कपल ने फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील किया है जो देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। पोस्टर शेयर करते हुए दोनों ने एक जैसा कैप्शन भी लिखा है। 
 
दीपिका और शोएब ने कैप्शन में लिखा, "तो आखिरकार!!! आप सभी के साथ इस पोस्टर को शेयर करते हुए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। यह बहुत ही ज्यादा स्पेशल है.. ... क्योंकि यह ना सिर्फ एक आइकॉनिक गाना है बल्कि यह हमारा पसंदीदा गानों में से एक है। "जिये तो जिये कैसे 2.0" 13 जनवरी को रिलीज हो रहा है।"
 
गाने के पोस्टर की बात करें तो इसमें दीपिका और शोएब एक-दूसरे के करीब बैठे हुए हैं। शोएब जहां दीपिका का एक हाथ चूमते नजर आ रहे है, वहीं दीपिका उनकी ओर प्यार से देख रहीं हैं। पोस्टर देखने के बाद अब दर्शक इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
इस म्यूजिक वीडियो के लिए स्टेबिन बेन ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि दीपिका और शोएब पर फिल्माया गया यह गाना सुपरहिट गाना "जिये तो जिये कैसे" का रीमेक है। यह गाना 13 जनवरी को दर्शकों के सामने आने वाला है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.