ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

संजय लीला भंसाली के म्यूजिक पर डांस करना, सपने सच होने जैसा है- आलिया भट्ट

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 10, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 10 फरवरी 2022     आलिया भट्ट इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" के प्रमोशन में व्यस्त चल रहीं हैं। जहां इंडस्ट्री के कई सितारें संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का मौका ढूंढते है, वहीं आलिया को अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही उनके साथ काम करने का मौका मिल गया। 
 
आज इस फिल्म का पहला गाना "ढोलीडा" रिलीज कर दिया गया है, जिसमें आलिया की शानदार डांस परफॉरमेंस देखने को मिल रहा है। संजय लीला भंसाली के साथ काम कर आलिया बेहद खुश है उनका कहना है कि भंसाली के म्यूजिक पर डांस करना सपने सच होने जैसा है। 
 
आलिया ने "ढोलीडा" गाने के टीज़र को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर करते हुए बताया कि गाना रिलीज हो गया है। टीज़र जारी करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "संजय लीला भंसाली के म्यूजिक पर डांस करना किसी सपने से सच होने जैसा है। मेरा दिल #ढोलीडा गाने पर हमेशा धड़कता है। सॉन्ग आउट नाउ।"
 
ढोलीडा एक गरबा सॉन्ग है जिसमें आलिया गरबा करते हुए नजर आ रहीं हैं। गाने की बीट्स कमाल की है और यकीनन इसे सुनकर आपके पैर भी थिरकने लगेगें। गाने की लिरिक्स कुणाल ने लिखी है, म्यूजिक संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है जबकि इसे जान्हवी श्रीमंकर और शैल हाड़ा ने अपनी आवाज दी है। 
 
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन और विजय राज भी नजर आएंगे। फिल्म को संजय भंसाली व जयंतिलाल गड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को थिएटरों में रिलीज होगी। 
 
चेक आउट द सॉन्ग


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.