ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

18 हजार रुपये में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने खरीदी थी अपनी पहली कार, खुद बताया किस्सा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 12, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 12 अक्टूबर 2021  वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए कभी अपनी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से तो कभी कुछ नए अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी पहली कार से रिलेटेड कुछ बातें अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। 
 
दरअसल धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे अपनी पहली कार के साथ खड़े हुए नजर आ रहें हैं और साथ ही उससे जुड़ी कुछ बातें भी बता रहें हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सालों पहले खरीदी गई धर्मेंद्र की पहली कार आज भी कितनी चमक रहीं हैं। 
 
वीडियो देखकर लगता है कि धर्मेंद्र अपनी इस कार का खास ख्याल रखते हैं तभी तो सालों बाद भी यह कार एकदम नई लग रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा, "दोस्तों, Fiat मेरी पहली कार और मेरा चहेता बेबी है। यह मेरे दिल के बेहद करीब है। एक स्ट्रगलर पर ऊपर वाले का मेहर।"
 
इस वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं, "हैलो दोस्तों, मेरी पहली कार, इसे मैने सिर्फ 18 हज़ार रुपए में खरीदा था। उन दिनों 18 हज़ार रुपए बहुत हुआ करते थे। मैने इसे बहुत संभाल कर रखा है। यह अच्छी लग रही है ना ? इसके लिए दुआ करें कि ये ऐसे ही हमेशा मेरे साथ बनी रहे।"
 
धर्मेंद्र का यह पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। वहीं बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट करते हुए कहा कि बहुत ही खूबसूरत यादें है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.