ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

तिलस्मी बाहें सांग में फरदीन के किरदार में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 4, 2024

संजय लीला भंसाली की आगामी सीरीज 'हीरामंडी' का एक और गाना आज रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा दर्शकों परजादू चलाती नजर आ रही हैं। सीरीज का पहला गाना 'सकल बन' काफी पसंद किया गया, दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' भी सामनेआ चुका है।
 
भंसाली अपने बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अब वे वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहें हैं।कुछ दिन पहले सीरीज का पहला गाना 'सकल बन' रिलीज हुआ था, जिसमें भव्य सेट के साथ गाने में ऋचा चड्ढा, अदिति रावहैदरी, संजीदा सेख और दिव्या दत्ता ने अपने शाही अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं 'सकल बन' को फैंस का धांसूरिस्पांस मिलने के बाद पीरियड ड्रामा सीरीज 'हीरामंडी' का दूसरा ट्रैक 'तिलस्मी बाहें' रिलीज कर दिया है।
 
'तिलस्मी बाहें' नाम के इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा 'फरीदन' के बोल्ड किरदार में नजर आ रहीं हैं। इसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने अभीतक के सबसे अनोखे अवतार में नजर आईं हैं।
 
'तिलस्मी बाहें' गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है।इस गाने को शर्मिष्ठा चटर्जी ने अपनी आवाज दी है। 'तिलस्मीबाहें' को एएम तुराज ने लिखा है और कृति महेश ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है।
 
'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल समेत कई कलाकार नजर आएंगे।'हीरामंडी' का प्रीमियर 1 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा।

Check Out The Song:- 


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.